क्राइम
कालोनी के समीप राजस्व भूमि पर वन्यप्राणी के अवशेष पाए गए, विभाग कर जांच
पश्चिम सिलवानी वन परिक्षेत्र के बीट का मामला
सिलवानी। वनमंडल रायसेन अंतर्गत पश्चिम सिलवानी वन परिक्षेत्र के बीट कालोनी के समीप राजस्व भूमि पर वन्यप्राणी (सांभर/नीलगाय) के अवशेष पाए गए हैं। सूचना प्राप्त होने पर वन विभाग की टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की गई।
घटनास्थल पर डॉग स्क्वाड द्वारा सर्चिंग की गई। पशु चिकित्सक द्वारा वन्यप्राणी के अवशेषों का नियमानुसार पोस्टमार्टम किया गया।
प्रकरण में वन अपराध क्रमांक (POR) 46339/13 दिनांक 21/11/2026 पंजीबद्ध कर लिया गया है। घटना के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है तथा संभावित संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।



