मध्य प्रदेश
नवजात को एक परिवार ने लिया गोद

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । हटा थाना क्षेत्र के कुटरी में मिली नवजात बच्ची को एक परिवार ने लिया गोद। हटा थाना पुलिस की मौजूदगी में परिवार को सौपी गई नवजात…मां बोली- मां जगतजननी ने दी दुर्गा स्वरूपा।
दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुटरी गांव में एक नवजात बच्ची जीवित अवस्था में मिली थी।
नवरात्रि के पावन पर्व में जब समाज कन्या पूजन करता है ऐसे अवसर पर कोई अधर्मी ही इस प्रकार का कृत्य कर सकता है, कैसी हो वो माँ जिसने अपने कलेजे के टुकड़े को इस प्रकार निर्दयता से फेंक दिया था।



