देश विदेशमध्य प्रदेश

दमोह के 22 मजदूरों को कर्नाटक में बनाया बंधक

कर्नाटक में ठेकेदार के चंगुल में फंसे दमोह के 22 मजदूर, जबरन कराई जा रही मजदूरी
घर जाने की बात पर जान से मारने की धमकी कर्नाटक में ठेकेदार के चंगुल में फंसे

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । रोजी-रोटी की तलाश में घर से हजारों किलोमीटर दूर गए मजदूरों के साथ धोखा हो गया. आरोप है कि दमोह के 22 मजदूरों को कर्नाटक के बीजापुर में बंधक बनाकर रखा गया है. मजदूरों को फैक्ट्री में अच्छी मजदूरी दिलाने का सपना दिखाकर वहां ले जाया गया, लेकिन वहां हकीकत बिल्कुल अलग निकली. मजदूरी तो दूर, अब उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. हालात इतने भयावह हैं कि मजदूरों को सिर्फ जिंदा रखने भर का खाना दिया जा रहा है. किसी तरह गोपाल सिंह नामक मजदूर ने वीडियो अपने बनाकर सोशल मीडिया डाला यह मामला सामने आया।
पत्रकार भगवत सिंह लोधी को फोन पर मजदूर ने बताई अपनी व्यथा
कर्नाटक में बंदी मजदूर गोपाल सिंह से मृगांचल एक्सप्रेस के जिला ब्यूरो चीफ भगवत सिंह लोधी ने जब फोन पर संपर्क किया तो उसने बताया कि “करीब 1 महीने पहले ही मोहड़ गांव के पास ग्राम बहेरिया का बृजेश नामक एक युवक उन्हें फैक्ट्री में काम दिलाने के नाम पर कर्नाटक ले आया था. हम 22 लोग यहां आए थे. हमसे कहा गया था कि 800 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी मिलेगी, जबकि यहां पर केवल 300 रुपए दिन के हिसाब से देने की बात हुई, लेकिन वो भी नहीं दिया गया. केवल इतना खाना दिया जा रहा है कि हम उसे खाकर जिंदा रह सके।
‘घर जाने के एवज में ठेकेदार करता है 5 लाख रुपए की मांग’
गोपाल ने बताया कि “ठेकेदार न तो घर वापस आने दे रहा है और न उन्हें मजदूरी दे रहा है. जब हमने घर वापस जाने की गुहार लगाई तो उसने 5 लाख रुपए की मांग की. ठेकेदार जान से मार डालने की धमकी भी देता है। कहता है कोई घर जाने को बोलेगा तो सीधे ऊपर जाएगा।
गोपाल ने बताया कि “कर्नाटक में बीजापुर रेलवे स्टेशन के पास डाबरी ग्राम है. वहां पर माता का एक मंदिर बना हुआ है. वहीं पर खेतों में मजदूरी कराई जा रही है.” मजदूरों ने गुहार लगाई है कि उन्हें जल्द से जल्द रिहा कराया जाए. उसने एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला। पत्रकार भगवत सिंह लोधी ने वीडियो मोहड़ सरपंच को भेजा है और सुनिश्चित किया क्या यह लोग आपके गांव के हैं वीडियो में मासूम बच्चे और बच्चियां भी दिख रहे हैं. सरपंच साहब से मोबाइल नंबर लेकर कर बात की सत्येंद्र सिंह लोधी जी को मोबाइल नंबर भेजा मध्य प्रदेश के संस्कृति और पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह के भाई सत्येंद्र सिंह ने तत्काल इसकी जानकारी दमोह पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी को दी. उन्होंने एसपी से तत्काल मजदूरों को रिहा कराने का आग्रह किया है।
मामले को लेकर दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि “ग्राम मोहड़, तहसील तेंदूखेड़ा के कुछ लोगों के कर्नाटक के बीजापुर जिले के ग्राम डाबरी में फंसे होने की जानकारी मिली है. एसपी श्रुतकीर्ति ने पीड़ितों से संपर्क किया है. सभी को सुरक्षित वापस लाने की कार्रवाई की जा रही है. जल्द ही उनको मुक्त करा लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button