क्राइम

शराब दुकान और ढाबे के पास जमी थी जुआडियो की महफिल, दांव लगाते पुलिस ने दबोचा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान पुलिस ने एक जुआ फड़ पर कार्रवाई करते हुए हार जीत का दाव लगा रहे 9 जुआडियों को पकड़ा।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रजंन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद अखिलेश गौर के दिशा निर्देशन पर हरछट त्यौहार, आगामी जन्माष्टमी त्यौहार में कानून व्यवस्था की दृष्टि से कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि उमरियापान शासकीय शराब दुकान के पास व शर्मा ढाबा के पीछे कुछ जुआडियान ताश पत्तों में रुपये पैसे का दाव लगा कर जुआ मन्ना खेल रहे है।
मुखबिर से सूचना मिलने पर तत्काल थाना प्रभारी उप निरीक्षक सिद्वार्थ राय हमराह स्टाफ के साथ उमरियापान शराब दुकान के पास व शर्मा ढाबा के पीछे घेराबंदी कर जुआ रेड की कार्यवाही की। जिसमे मौके पर जुआ खेल रहे पवन चौरसिया उर्फ लारा पिता स्व. भोलेराम चौरसिया उम्र 32 साल नि. उमरियापान, अलोक शर्मा पिता रामकृष्ण उम्र 35 साल नि. उमरियापान, गगन चौरसिया पिता ओमप्रकाश उम्र 32 साल नि. उमरियापान, गुलशन पाण्डेय पिता स्व. बंसत कुमार उम्र 24 साल नि. उमरियापान, रोनक जायसवाल पिता रमाकांत उम्र 30 साल नि. उमरियापान, संतोष कुम्हार पिता स्व. भगवान दास उम्र 39 साल नि. उमरियापान, सचिन असाटी पिता सुभाष असाटी उम्र 25 साल नि. उमरियापान, राकेश कुमार काछी पिता रामदास उम्र 35 साल नि. बम्हनी, सतीश चौरसिया पिता राजकुमार उम्र 33 साल नि. उमरियापान को पकडा गया । जिनके पास व फड से 52 ताश पत्ते व कुल 3770 रुपये जप्त कर धारा 13 जुआ एक्ट के तहक कार्यवाही की गई ।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी उप निरीक्षक सिद्वार्थ राय, प्रआर अजय सिंह, प्रआर. योगेन्द्र सिंह, प्रआर. आशीष झारिया, आर. सतेन्द्र चौरसिया, आर. रोहित झारिया, आर. मनोज कुम्हरे, आर. अजय तिवारी, आर. जगन्नाथ सिंह, आर. योगेश पटेल की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button