शासकीय पीजी कॉलेज में श्री कृष्णा जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता

सिलवानी । सोमवार को नगर शासकीय पीजी कॉलेज में श्री कृष्णा जन्माष्टमी पर्व पूजा आरती कर मनाया गया । श्री कृष्ण भगवान का व्याख्यान किया गया, सांस्कृतिक कार्यक्रम में आंख पर पट्टी बांधकर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन छात्रों के द्वारा किया गया। जिसमें अनेक छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। जिसमे प्रमुख रूप से कामिनी ठाकुर, आस्था, दिव्या अहिरवार, मीति अहिरवार ने लिया। प्रथम पुरस्कार रितेश कुशवाहा को दिया गया । कार्यक्रम में उपस्थित जन भागीदारी समिति अध्यक्ष श्याम साहू, प्राचार्य डॉ बीडी खरवार, मनोहर पथी, डॉ लक्ष्मीकांत नेमा, डॉ रामानुज रघुवंशी, राघवेंद्र राजपूत, प्रतिभा डेरिया, अभिलाषा ठाकुर, मुफ्ती अहमद, नवीन रजक लैवक्ट्रीशियन, अमन जैन, राघवेंद्र नेमा, अरुण श्रीवास्तव, धुर्वे जी, लैवक्ट्रीशियन सुनील सोनी, चैन सिंह, बाकेलाल, लक्ष्मनसिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।



