क्राइम

अपने ही खेत में एक व्यक्ति ने पेड़ पर रस्सी बांधकर फांसी लगाकर की आत्महत्या

कारण अज्ञात पुलिस कर रही मामले की जांच
नकतरा चौकी के साचेत निसद्दीखेड़ा रोड के पास की घटना

रायसेन। रायसेन जिले के नकतरा चौकी के अंतर्गत एक व्यक्ति ने रविवार को पेड़ में रस्सी का फंदा बना कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी नकतरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम साचेत से निसद्दीखेड़ा रोड के पास अज्ञात कारण के चलते परमसुख ऊर्फ पप्पू विश्वकर्मा पिता मूलचंद विश्वकर्मा उम्र 45 साल निवासी ग्राम साचेत ने स्वयं के खेत में पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची, मृतक अत्यधिक गांजा पीने का आदी था।
पुलिस द्वारा मौके पर मृतक का शव पेड़ से नीचे उतर कर पंचनामा की कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रायसेन भेजा गया पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button