क्राइममध्य प्रदेश
घर के बाहर खड़ी बाइक में युवक ने अज्ञात कारण से लगाई आग

ब्यूरो चीफ: शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर के हदाईपुर मोहल्ले में रात करीब 2 बजे घर के बाहर खड़ी बाइक में मोहल्ले में ही रहने वाले एक युवक ने आग लगा दी पड़ोसी ने जब यह घटना देखी तो उन्होंने तत्काल बाइक मालिक इंसाफ अली को सूचित किया बाइक में आग लगाने वाले व्यक्ति का पीछा करने पर देखा कि वह मोहल्ले में ही रहने वाला अफजल अली है जो आग लगाकर तेजी से भाग गया। मोटरसाईकिल टीवीएस अपाचे क्र. एमपी 38 एम ई 0914 में लगी आग पर पानी डालकर आग को बुझाया। आग लगने से बाइक का सामने का मास्क, पेट्रोल टंकी सीट मीटर साईड के पैनल प्लास्टिक, दोनो टायर आदि जल गए है।
पुलिस ने अफजल अली के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
फोटो बाइक में लगी आग



