राजस्व महा अभियान 03 के तहत महुआखेड़ा में कैंप आयोजित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजस्व संबंधी राज्य के पेंडिंग मामलों के निपटाने के लिए एक महीने का राजस्व महा- अभियान चलाने का ऐलान किया है। इससे पहले दो बार ये अभियान राज्य में चलाया जा चुका है। इसलिए इस अभियान को ‘राजस्व महा- अभियान 3.0’ नाम दिया गया है। यह 15 नवंबर से शुरू हो चुका है और 15 दिसंबर तक चलने वाला है।
राजस्व महाअभियान 3.0 के अंतर्गत शुक्रवार को ग्राम महुआ खेड़ा कलां में कैंप आयोजित किया गया जिसमें किसानों की जन कल्याणकारी योजनाएं फार्मर रजिस्ट्री पीएम किसान सम्मान निधि आर ओ आर का कार्य किया गया जिसमें नायब तहसील दार दिलीप द्विवेदी हल्का पटवारी प्रदीप शर्मा एवं जनप्रतिनिधी उपस्थित रहे।
नायब तहसीलदार दिलीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि इसमें स्वामित्व योजना, उत्तराधिकार नामांतरण, बंटवारा प्रकरणों का समाधान और पीएम किसान योजना के अंतर्गत छूटे हुए लाभार्थियों को जोड़ा जा रहा है। साथ ही पीएम किसान योजना का सैच्युरेशन, आधार लिंकिंग, परंपरागत रास्तों का चिन्हांकन और स्वामित्व योजना के तहत भू-अभिलेखों का अद्यतन भी शामिल है।



