Aaj ka Panchang आज का पंचांग बुधवार, 19 जुलाई 2023
आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
जय श्री हरि
🧾 आज का पंचांग 🧾
बुधवार 19 जुलाई 2023
ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात ।।
☄️ दिन (वार) – बुधवार के दिन तेल का मर्दन करने से अर्थात तेल लगाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है धन लाभ मिलता है।
बुधवार का दिन विघ्नहर्ता गणेश का दिन हैं। बुधवार के दिन गणेश जी के परिवार के सदस्यों का नाम लेने से जीवन में शुभता आती है।
बुधवार के दिन गणेश जी को रोली का तिलक लगाकर, दूर्वा अर्पित करके लड्डुओं का भोग लगाकर उनकी की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
🔮 शुभ हिन्दू नववर्ष 2023 विक्रम संवत : 2080 नल, शक संवत : 1945 शोभन
🌐 संवत्सर नाम अनला
🔯 शक सम्वत : 1945 (शोभकृत् संवत्सर)
☸️ काली सम्वत् 5124
🕉️ संवत्सर (उत्तर) पिंगल
☣️ आयन – दक्षिणायन
☀️ ऋतु – सौर वर्षा ऋतु
⛈️ मास – श्रावण मास
🌘 पक्ष – शुक्ल पक्ष
📅 तिथि : श्रावण मास शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि 04:30 AM तक उपरांत तृतीया
✏️ तिथि का स्वामी – द्वितीया तिथि के स्वामी भगवान ब्रह्मा जी और तृतीया तिथि की स्वामी माँ गौरी और कुबेर देव जी है।
💫 नक्षत्र : नक्षत्र पुष्य 07:58 AM तक उपरांत आश्लेषा
🪐 नक्षत्र स्वामी : पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि व अधिष्ठाता बृहस्पति देव हैं।
🔔 योग : वज्र योग 10:25 AM तक, उसके बाद सिद्धि योग
⚡ प्रथम करण : बालव – 03:18 पी एम तक
✨ द्वितीय करण : कौलव – 04:30 ए एम, जुलाई 20 तक
🔥 गुलिक काल : – बुधवार को शुभ गुलिक 10:30 से 12 बजे तक ।
⚜️ दिशाशूल – बुधवार को उत्तर दिशा में दिशा शूल होता है ।इस दिन कार्यों में सफलता के लिए घर से सुखा / हरा धनिया या तिल खाकर जाएँ ।
🤖 राहुकाल : – बुधवार को राहुकाल दिन 12:00 से 1:30 तक । राहु काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए |
🌞 सूर्योदयः- प्रातः 05:18:00 A.M
🌅 सूर्यास्तः- सायं 06:42:00 P.M
🫅🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 04:13 ए एम से 04:54 ए एम
🌇 प्रातः सन्ध्या : 04:34 ए एम से 05:35 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : कोई नहीं
✡️ विजय मुहूर्त : 02:45 पी एम से 03:40 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 07:18 पी एम से 07:39 पी एम
🏙️ सायाह्न सन्ध्या : 07:20 पी एम से 08:21 पी एम
🗣️ निशिता मुहूर्त : 12:07 ए एम, जुलाई 20 से 12:48 ए एम, जुलाई 20
🚓 यात्रा शकुन-हरे फ़ल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
👉🏽 आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
🤷🏻♀️ आज का उपाय-किसी बटुक को भोजन उपरांत धर्मशास्त्र भेंट करें।
🪵 वनस्पति तंत्र उपाय-अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व एवं त्यौहार : चन्द्रदर्शन/ महावीर चक्र’ से सम्मानित भारतीय सैन्य राजीव संधू पुण्य तिथि, भारतीय भौतिकी वैज्ञानिक जयंत विष्णु नार्लीकर जन्मोत्सव, रिवॉल्वर का आविष्कार करने वाले सैमुअल कोल्ट जन्म दिवस, स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत मंगल पांडे जयन्ती, मुख्य न्यायाधीश अल्तमस कबीर जन्मोत्सव, बलाई चंद मुखोपाध्याय जयन्ती, नलपत बालमणि अम्मा जयन्ती, हंस राम सिंह रावत स्मृति दिवस, राष्ट्रीय डाइक्विरी दिवस, बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस, मूल प्रारंभ
✍🏼 विशेष – द्वितीया तिथि को कटेरी फल का तथा तृतीया तिथि को नमक का दान और भक्षणदोनों त्याज्य बताया गया है। द्वितीया तिथि सुमंगला और कार्य सिद्धिकारी तिथि मानीजाती है। इस द्वितीया तिथि के स्वामी भगवान ब्रह्माजी हैं। यह द्वितीया तिथि भद्रानाम से विख्यात मानी जाती है। यह द्वितीया तिथि शुक्ल पक्ष में अशुभ तथा कृष्णपक्ष में शुभ फलदायिनी होती है।
🌷 Vastu tips 🌸
हल्दी के बारे में आप सभी अच्छी तरह जानते होंगे हल्दी का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है आपको बता दें कि हिंदू धर्म में हल्दी को बहुत ही शुभ माना जाता है कोई भी मांगलिक या शुभ कार्य हो हल्दी का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। इसके अलावा धर्म, तंत्र-मंत्र, ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में भी हल्दी को बहुत अहम माना गया है. आपको बता दें कि भगवान विष्णु को हिंदी बहुत ही प्रिय है।
हमारे हिंदू धर्म में हल्दी को बहुत ही पवित्र और शुभ माना जाता है पूजा पाठ के दौरान हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान शिव को हल्दी चढ़ाने के लिए मना किया गया है हल्दी से सकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है इसीलिए पूजा पाठ के दौरान इसका इस्तेमाल जरूर किया जाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार हल्दी का इस्तेमाल आर्थिक समस्या को दूर करने में भी कारगर होता है यदि आप आर्थिक समस्याओं से परेशान हैं तो गुरुवार के दौरे में हल्दी की गांठ रख दें ऐसा करने से आपकी सभी आर्थिक समस्याएं दूर होने लगती है ऐसा माना जाता है कि हल्दी धन आने की राह में आने वाली बाधाओं को दूर करती है।
⏺️ जीवनोपयोगी कुंजियां ⚜️
साउंड थेरेपी के फायदे-स्ट्रेस कम करती है नींद के अलावा साउंड थेरेपी का एक फायदा ये है कि ये स्ट्रेस कम करने में मददगार है। ये एक प्रकार का वाइब्रेशन क्रिएट करता है जिससे आप भूल जाते हैं कि आप क्या सोच रहे थे और ये एक प्रकार का पॉज क्रिएट करता है जिससे स्ट्रेस कम होता है और आप रिलैक्स महसूस करते हैं।
एंग्जायटी में मददगार एंग्जायटी कम करने में साउंड थेरेपी बहुत कारगर तरीके से काम करती है। ये आपके दिमाग में क्रिएट हुई स्थिति से अलग करती है जिससे आप रिलैक्स महसूस करते हैं। तो, जिन लोगों को एंग्जायटी डिसऑर्डर है उनके लिए साउंड थेरेपी कारगर तरीके से काम करती है। तो, अगर आपने कभी ट्राई नहीं किया तो इस थेरेपी को एक बार जरूर ट्राई करें।
🍁 आरोग्य संजीवनी ☘️
साइटिका में लहसुन और दूध के फायदे-एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर लहसुन और दूध सूजन को कम करता है। ये आपके नर्व के अंदर दर्द को कम करता है और साइटिका में थोड़ा रिलैक्स महसूस करवाता है। इसके अलावा लहसुन का एक खास गुण ये है कि ये नसों में हो रही बेचैनी को कम करता है जिससे आप बेहतर महसूस करते हैं।
दर्द में कारगर लहसुन वाला दूध कई प्रकार से फायदेमंद है। दरअसल, ये दर्द निवारक है और साइटिका के दर्द को कम करता है। ये आपके नर्व्स को राहत दिलाता है और आपको बेहतर महसूस करवाता है। आपको इसे रात को सोने के समय लेना है ताकि ये बेचैनी को कम करे और आप बेहतर महसूस करें।
नर्व में खिंचाव को कम करता है नर्व में खिंचाव साइटिका के दर्द में रह-रहकर महसूस होता है। ऐसे में ये दूध इस खिंचाव को कम कर सकता है और आपको बेहतर महसूस करवाता है। तो, अगर आपको ये दर्द रह रहकर होता है तो आप इस दूध का सेवन कर सकते हैं। बस ध्यान रखें कि आपको बस 1 कप लहसुन वाला दूध पीना है, इससे ज्यादा नहीं।
📖 गुरु भक्ति योग 🕯️
शास्त्रों में पवित्र नदियों में स्नान का महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यता है कि पवित्र नदी में स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप धुल जाते हैं। स्नान करते समय मंत्रों का जाप करना भी बहुत जरूरी है। घर पर स्नान करते समय भी इन मंत्रों का जाप करने से पवित्र नदी में स्नान करने का पुण्य मिलता है। आइए जानें वे कौन से मंत्र हैं जिनका स्नान करते समय जाप करना लाभकारी होता है। मंत्र जाप के लाभ
हिंदू धर्म में हर कार्य की पवित्रता बनाए रखने के लिए उसे मंत्रों से जोड़ा जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि स्नान के समय मंत्र जाप करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही व्यक्ति का शरीर और आत्मा शुद्ध रहती है। बस इतना ही, इस मंत्र का जाप करने से स्वस्थ जीवन की प्राप्ति होती है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा भी आपसे दूर रहती है। मान्यता के अनुसार नहाते समय इस मंत्र का जाप करने से राहु के अशुभ प्रभाव कम हो जाते हैं।
नहाते समय इस मंत्र का जाप करें
मंत्र- गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती। नर्मदा सिन्धु कावेरी जलत्समिन्सन्निधि कुरु।।
मंत्र का अर्थ है ‘हे गंगा, यमुना, गोदावरी, सरस्वती, नर्मदा, सिंधु, कावेरी नदियों, आप सभी आएं और मेरे इन जल में स्नान करें।’
नहाने के नियम भी जानिए
हिंदू धर्म में सूर्योदय से पहले स्नान करने का नियम है इसलिए ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है। तीज त्योहार के दिन नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगा जल मिलाकर स्नान करें। हिंदू मान्यता के अनुसार खाना खाने के तुरंत बाद भूलकर भी नहाना नहीं चाहिए। नहाने से पहले बाथरूम साफ कर लें. नहाने के पानी में तुलसी और कड़वे नींबू के पत्ते डालें।
◄┉┉┉┉┉┉༺✦ᱪ✦༻┉┉┉┉┉┉►
⚜️ प्रजापति व्रत दूज को ही किया जाता है तथा किसी भी नये कार्य की शुरुआत से पहले एवं ज्ञान प्राप्ति हेतु ब्रह्माजी का पूजन अवश्य करना चाहिये। वैसे तो मुहूर्त चिंतामणि आदि ग्रन्थों के अनुसार द्वितीया तिथि अत्यन्त शुभ फलदायिनी तिथि मानी जाती है। परन्तु श्रावण और भाद्रपद मास में इस तिथि का प्रभाव शून्य हो जाता है। इसलिये श्रावण और भाद्रपद मास कि द्वितीया तिथि को कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिये।
शास्त्र कहता है, द्वितीया तिथि में जिस व्यक्ति का जन्म होता है, उस व्यक्ति का हृदय साफ नहीं होता है। इस तिथि के जातक का मन किसी की खुशी को देखकर आमतौर पर खुश नहीं होता, बल्कि उनके प्रति ग़लत विचार रखता है। इनके मन में कपट और छल का घर होता है, ये अपने स्वार्थ को सिद्ध करने के लिए किसी को भी धोखा दे सकते हैं। इनकी बातें बनावटी और सत्य से बहुत दूर होती हैं। इनके हृदय में दया की भावना बहुत ही कम होती है तथा यह किसी की भलाई तभी करते हैं जबकि उससे अपना भी लाभ हो। ये परायी स्त्री से अत्यधिक लगाव रखने वाले होते हैं जिसके वजह से कई बार इन्हें अपमानित भी होना पड़ता है।

