मध्य प्रदेश

सिलौंडी चौकी अंतर्गत हो रही चोरियों पर जनप्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । पुलिस चौकी सिलौंडी के अन्तर्गत के आने वाले ग्रामों में लगातार हो रही चोरियों पर सिलौंड़ी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि जल्द से जल्द चोरी का खुलासा किया जाए।
सिलोड़ी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी से मुलाकात कर पिछले छह माह में लगभग सात से आठ चोरियों होने के बाद भी अभी तक अपराधियों को पकड़ने में पुलिस नाकाम रही। अपराधियों के नही पकड़ने जाने से ग्रमीणजन भी डरें और भयभीत होकर रह रहे है । पिछले दिनों कछार गांव बड़ा में जैन मंदिर में लगभग 3 लाख की चोरी, दशरमन महादेवी में लगभग 2 लाख की चोरी, सिलौंडी के अलग अलग घरों से दस से पचास हजार की चोरी की घटना हुई । अभी 19 नवम्बर 2023 को राजेश सोनी जी के घर लगभग चार लाख की हुई । अपराधियों पर करवाई नही होने से उनके हौसलें बुलन्द है। ग्राम के संतोष सोनी, राजेश सोनी, नारेन्द्र सोनी, सौरभ राय, नीरज राय, दीपू जैन, पंकज राय, प्रहलाद सेन, रवि अवस्ती, अरविन्द सोनी, राजा सोनी, कमलेश हल्दकार, पंकज राय, राहुल राय, रवि हल्दकार, संजय सोनी ने ज्ञापन सौंपकर अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कराने की मांग की है ।

Related Articles

Back to top button