प्रतिभा कायस्थ समाज की अमूल्य धरोहर है : एड. आलोक श्रीवास्तव

प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न
सिलवानी । सामाजिक संगठन आखिल भारतीय कायस्थ महासभा की इकाई सिलवानी द्वारा नगर के नवनिर्मित श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में वरिष्ठ संरक्षक रामस्वरूप श्रीवास्तव एवं जिला अध्यक्ष एड. आलोक श्रीवास्तव की विशेष उपस्थिति में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सर्वप्रथम मंच पर उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर भगवान श्री चित्रगुप्त जी के चित्र पर तिलक व माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात कायस्थ महापुरुष स्वामी विवेकानंद, डॉ. राजेंद्र प्रसाद एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर तिलक कर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मंचासीन अतिथि रामस्वरूप श्रीवास्तव, कार्यक्रम के अध्यक्ष एड. सुनील श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष एड. आलोक श्रीवास्तव, राजेंद्र खरे देवरी अध्यक्ष का आयोजक इकाई के पदाधिकारियो द्वारा तिलक कर पुष्पहार, साल श्रीफल से स्वागत किया गया। तत्पश्चाप मंच पर उपस्थित अतिथियों द्वारा उपलब्धि प्राप्त समाज बंधु रामगोपाल श्रीवास्तव को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अभिषेक श्रीवास्तव उदयपुरा को राजनीतिक उपलब्धि प्राप्त होने पर शाल श्रीफल व पुष्पहार से सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतिभा सम्मान के क्रम में कु. धानी श्रीवास्तव (राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित), महेंद्र श्रीवास्तव (उच्च माध्यमिक शिक्षक सी. एम.राइज बेगमगंज), कु. हर्षिता श्रीवास्तव (उच्च माध्यमिक शिक्षक सी. एम. राइज तामिया), कु. शुभांगी खरे (उपाधीक्षक शासकीय मेडिकल कॉलेज खंडवा), मुकुल श्रीवास्तव (सांईखेड़ा), हर्ष श्रीवास्तव, अर्थ श्रीवास्तव, आकर्ष श्रीवास्तव,
कु. पूर्वा श्रीवास्तव, भविष्य श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, मुदित श्रीवास्तव, कु. परिधि सहित सभी को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि प्राप्त कर कायस्थ समाज का गौरव बढ़ाने पर प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में एडवोकेट सुनील श्रीवास्तव, दीनानाथ श्रीवास्तव, केशव श्रीवास्तव, विद्याचरण श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव द्वारा उपलब्धि प्राप्त समाज बंधुओ की प्रशंसा की गई साथ ही एडवोकेट आलोक श्रीवास्तव द्वारा महान कायस्थ विभूतियों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपने वक्तव्य में कहा गया “प्रतिभा” कायस्थ समाज की अमूल्य धरोहर है। जो हमें अपने पूर्वजों से विरासत में मिली है। कार्यक्रम में उपस्थित समाज बंधु कमलेश श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, जितेंद्र श्रीवास्तव, रवि, मयंक, प्रद्युमन श्रीवास्तव (उदयपुरा), अतुल श्रीवास्तव, श्रीप्रकाश श्रीवास्तव,महेंद्र श्रीवास्तव, माधोशरण श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, के के श्रीवास्तव, गोपाल, राजेश, उमेश, अर्चिश श्रीवास्तव साहित् अधिक संख्या में मातृशक्ति उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र श्रीवास्तव एवं आभार ब्लॉक अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव द्वारा व्यक्त किया गया।



