मध्य प्रदेश

सड़क कीचड़ में हुई तब्दील, ग्रामीणों का पैदल चलना हुआ मुश्किल

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
बटियागढ़ । जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत दलपतपुर के ग्राम हरदुटोला में ग्रामीणों को कीचड़ भरी सड़क से निकलने को मजबूर होना पड़ रहा है। बारिश पूर्व सड़क मरम्मत का कार्य नहीं कराए जाने के कारण गांव से मुख्य मार्ग तक की सड़क के हालत बदतर हो गई है। जिस पर अब बारिश के कारण कीचड़ ही कीचड़ नजर आता है। कहीं-कहीं तो घुटनों-घुटनों पानी भरा और कीचड़ नजर आता है। मुख्य मार्ग तक करीब दो किलोमीटर तक रास्ता कीचड़ में तब्दील है। रास्ते में पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण यहां कीचड़ पसरा है। जिसके कारण लोगों को सड़क मार्ग से निकलने में काफी परेशानी हो रही है। इसके बावजूद भी सड़क निर्माण नहीं कराया जा रहा है। सड़क से होकर सैकड़ों घरों की बस्ती के ग्रामीणों को आए दिन शासकीय कामकाज के लिए तहसील एवं अन्य स्थानों पर आना- जाना पड़ता है। ग्राम पंचायत सरपंच कर्मचारी इस ध्यान देते बारिश से पहले सड़क गड्ढों की भराई हो जाती तो आज यह स्थिति नहीं होती। इसी रास्ता का उपयोग सभी ग्रामवासी करते हैं। वहीं गांव में सड़क निर्माण के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। बारिश में सड़क पर जगह-जगह कीचड़ हो गया है। उक्त निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा है। सड़क से दोपहिया व चार पहिया वाहनों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। और स्कूल के बच्चो को स्कूल जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Related Articles

Back to top button