एबीवीपी ने शासकीय महाविद्यालय में एमए की सीट बढ़ाने की मांग को लेकर ज्ञापन ज्ञापन
सिलवानी । अखिल भारतीय विद्याथी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो लगतार छात्र हित एवं राष्ट्र हित का कार्य करता रहा है। नगर के शासकीय महाविद्यालय पीजी कॉलेज सिलवानी में एमए के प्रवेश लेने वाले छात्रों की संख्या अधिक है लेकिन शासन द्वारा जो सीट निर्धारित की गई है वह बहुत कम है जिसके कारण अधिकांश छात्रों का प्रवेश शासकीय महाविद्यालय में नहीं हो पा रहा है शासकीय महाविद्यालय सिलवानी एमए बिषय की सीट बढ़ाई जाए ताकि समस्त छात्र छात्राओं को प्रवेश मिल सके और वह अपनी आगे की पढ़ाई से वंचित न रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय प्रबंधन को ज्ञापन सौंप कर जल्द से जल्द महाविद्यालय की एमए विषय की सीट बढ़ाई जाए ताकि सभी विद्यार्थी को शिक्षा मिल सके । यदि जल्द से जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की रहेगी।
ज्ञापन देने वालों में विधार्थी परिषद के सदस्य, महाविद्यालय के छात्र एवं जनभागीदारी समिति के सदस्य उपस्थित रहे।



