आचार्य विद्यासागर श्रावक कल्याण समिति के चुनाव संपन्न

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। शिक्षा युक्त और रोग मुक्त समाज के निर्माण हेतु तत्परता से कार्य करने तथा साधनहीन श्रावकों एवं निर्धन विद्यार्थियों की मदद हेतु संकल्पित संस्था आचार्य विद्यासागर श्रावक कल्याण समिति के चुनाव समाज के वरिष्ठ समाजसेवी इटोरिया के मुख्य अतिथि एवं संरक्षक एनके जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुए। सर्वसम्मति से पंडित प्रेमचंद जैन को पुनः अध्यक्ष चुना गया इसके अलावा उपाध्यक्ष ऋषभ खडेरी, सचिव सुनील वेजीटेरियन, कोषाध्यक्ष संतोष जैन शिक्षक, एवं संयुक्त सचिव प्रकाश जैन को सर्वसम्मति से चुना गया। कार्यकारिणी हेतु 6 सदस्यों की घोषणा सर्वसम्मति से बाद में की जावेगी । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त करते हुए अरविंद इटोरिया ने कहा कि समाज को आज ऐसी संस्थाओं की बहुत आवश्यकता है जो समाज के साधनहीन निर्धन श्रावकों के सम्मान एवं उत्थान के लिए कार्य कर सकें उन्होंने कहा कि आज समाज में समन्वय बनाने वाली संस्थाओं को आगे आने की जरूरत है समाज में टूटे हुए परिवारों को फिर से संभालने हेतु समाज को सक्रियता से आगे आना चाहिए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष पंडित प्रेमचंद जैन ने कहा कि समाज उत्थान की भावना से 2012 से चल रही इस संस्था को पुनर्गठन कर संजीवनी बूटी प्राप्त हो गई है यह आगे चलकर समाज की बहुत उत्कृष्ट सेवा कर सकेगी। संस्था के नवनिर्वाचित सचिव सुनील वेजीटेरियन ने कहा कि संस्था का उद्देश्य श्रावकों का सम्मान एवं जीवन का उत्थान है समाज में शिक्षा और चिकित्सा पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है संस्था इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर संपन्न करेगी। बैठक में मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विपिन जैन एसके जैन, रमेश सेठ, विजय जैन, संतोष तारण, मुकेश जैन, आशीष जैन, जिनेंद्र जैन, देवेंद्र जैन, मुरलीधर रत्नेश जैन एवं सुनील बीमा आदि की उपस्थिति रही।



