मध्य प्रदेश
बाल मेला का हुआ आयोजन, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । तहसील के शासकीय हाई स्कूल मरखेड़ा टप्पा में शुक्रवार को बाल मेले का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत सरपंच मुनिराज भार्गव एवं जनपद सदस्य मौसम चौरसिया द्वारा विधिवत पूजन एवं रिबिन काट कर उद्घाटन किया गया।
वहीं बाल मेले के आयोजन के समय विधार्थियो द्वारा विभिन्न प्रकार की दुकाने सजाकर व्यवसायिक एवं आर्थिक साज सज्जा के साथ प्रदर्शनी दिखाई गई।
बाल मेले के समय विद्यालय परिवार के प्राचार्य रेखा कात्यवर, वरिष्ठ शिक्षक ओमप्रकाश तेकाम, वीरेंद्र भार्गव, रजनीश शर्मा, चंद्रेश लोधी, आशीष भार्गव, विवेक तिवारी, अरविन्द मिश्रा, रागिनी शर्मा, मलखान अहिरवार सहित समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों का सहयोग प्रदान किया। इसके साथ ही अव्वल आए विद्यार्थियो का उत्साह वर्धन किया साथ ही पुरस्कार वितरण किए गए।



