मध्य प्रदेशराजनीति
पिछड़े एवं वंचित वर्गों के नेताओं को सम्मान मिलने से कांग्रेस का नकारा नेतृत्व परेशान : अजय सिंह यादव

रिपोर्टर : मनीष यादव
भोपाल, पलेरा । कांग्रेस पार्टी में चाहे रामनिवास रावत हो कमलेश शाह हो या अन्य भी वरिष्ठ नेता हो सभी की उपेक्षा करने की परंपरा रही है और ऐसे नेता विशेषकर जो पिछडे वर्गों से है वंचित वर्गों से है उनको कांग्रेस नेतृत्व द्वारा लगातार परेशान किया जाता है उपेक्षा से प्रताड़ित होकर ऐसे वरिष्ठ नेताओं को पार्टी छोड़ने का निर्णय लेना पड़ता है भारतीय जनता पार्टी जब उन्हेी वरिष्ठ नेताओं को उनकी योग्यता एवं अनुभव के आधार पर सम्मान देती है जिम्मेदारी देती है तो कांग्रेस के नकारा नेतृत्व को तकलीफ होती है कांग्रेस पार्टी मूल रूप से आदिवासी वर्ग की विरोधी है पिछड़े वर्गों की विरोधी है वंचित वर्गों की विरोधी है कांग्रेस पार्टी केवल एक नाकारा विपक्ष बनकर रह गई।



