भीषण सड़क हादसा, महिला की घटनास्थल पर मौत पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । बेकाबू चार पहिया वाहन बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार महिला कि मौके पर मौत एक गंभीर रूप से घायल, जानकारी के अनुसार पलेरा खरगापुर मार्ग के सिद्धेश्वर मंदिर के पास खरगापुर की तरफ से आ रही चार पहिया बाहन ने पलेरा की ओर से आ रही दो पहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें महिला साधना राजपूत 27 वर्षीय की मौके पर मौत हो गई, बाइक चला रहे अरविंद राजपूत 21 वर्षीय गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे डायल हंड्रेड की मदद से पलेरा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उपचार के बाद परिजन इलाज के लिए झांसी ले गए, बताया जा रहा है की बाइक सवार सिमरा गांव में कार्यक्रम से लौटकर वापस अपने गांव मगरई जा रहे थे, वही चार पहिया वाहन मछरया गांव का बताया जा रहा, चार पहिया वाहन चालक फरार हो गया पलेरा पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही है।



