मध्य प्रदेश

अखिल भारतीय लोधी लोधा राजपूत महासभा के द्वारा विधवा पुनः विवाह प्रथा को सम्पन्न कराया

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । अखिल भारतीय लोधी लोधा राजपूत महासभा की बैठक कर शुक्रवार दोपहर 1 बजे मड़कोले शिव मंदिर पथरिया में जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह लोधी की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें सर्व प्रथम वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के छाया चित्र पर पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । तत्पश्चात बैठक में उपस्थित सभी ने अपना अपना परिचय दिया तथा सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई साथ ही बैठक में सर्व सम्मति से निम्न प्रस्ताव पास किए गए जिनमें लोधी समाज में पुनः विवाह पर विस्तार से चर्चा हुई एवं समाज में किसी प्रकार की घटना घट जाने से विधवा महिलाओं के विवाह करवाने पर निर्णय लिया गया। जिसमें सिद्ध क्षेत्र मंडकोलेश्वर महादेव मंदिर से कलु सिंह लोधी पिता निरपत सिंह लोधी ग्राम छापरी ठाकुर दमोह का विवाह गीता बाई पिता गोपाल सिंह लोधी ग्राम कजरा तहसील पटेरा का पुनः विवाह सर्वसम्मति से समिति के संरक्षण में वैदिक विधि विधान एवं हिन्दू रिवाज एवं हिन्दू परंपराओं से विवाह सम्पन्न कराया गया जिसे समाज की समिति जिला दमोह की ओर से विधि मान्य घोषित किया गया जिसमें साक्षी संगठन संरक्षक दादा तिलकसिंह एवं नगर अध्यक्ष गोपालसिंह ठाकुर तथा परिवार एवं रितेदारों की उपस्थिति में पुनः विवाह सम्पन्न किया गया जो कि एक अनुकरणीय पहल है। कार्यकर्म उपस्थित प्रेमसिंह लोधी जिला अध्यक्ष संरक्षक दादा तिलक सिंह नगर अध्यक्ष गोपाल सिंह ठाकुर तीन गुल्ली आचार्य पूरन सिंह , प्रथम सिंह, हिम्मत सिंह जिला उपाध्यक्ष नंद कुमार सिंह जिला महामंत्री पूरन सिंह जिला प्रवक्ता जगन्नाथ सिंह प्रचार प्रसार मंत्री युवा जिला अध्यक्ष सुल्तान सिंह लोधी नारायण सिंह शिक्षक दरयाव सिंह जिला महामंत्री गिरवर सिंह हाकम सिंह छापरी ओमप्रकाश सिंह इंद्र सिंह भाटिया भवन सिंह कजरा कमल सिंह, नेपालसिंह, गोपाल सिंह, हिंडोरिया, फूल बाई, पानबाई, शांतिबाई, पुना बाई भाटिया आदि लोगों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button