मध्य प्रदेश

अखिल भारतीय ओबीसी महासभा ने विरोध जताते सीएम के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सतना में पदस्थ सचिव को तत्काल पद से हटाने की रखी मांग, की नारेबाजी
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर, सिहोरा। अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एडवकेट इंद्र कुमार पटेल एवं जिला अध्यक्ष छोटेलाल ने विरोध जताते हुए सीएम के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विभाग सिहोरा को ज्ञापन सौंपा।
अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के ब्लाक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार कुर्मी ने बताया कि 15 अगस्त को राष्ट्रीय पर्व के दौरान ध्वजारोहण न करने देना और ग्राम पंचायत सरपंच सचिव को खड़े होकर ग्राम सभा आयोजित करना साथ ही उन्होंने कहा कि घर से कुर्सी लाकर स्वयं बैठो। इस घटना का विरोध जताते हुए शुक्रवार को सीएम के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिहोरा रुपेश सिघाई को नारेबाजी विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा गया। और इस दौरान हम सभी ने मांग रखी है कि ग्राम पंचायत अकोना जनपद पंचायत रामपुर बघेलान जिला सतना में महिला सरपंच श्रद्धा सिंह को अपमानित करना और इस घटना दौरान मध्य प्रदेश की समस्त 12 हजार 920 महिला सरपंचो को अपमानित करना है। इस तरह से महिला विरोधी रखने वाले कर्मचारी को तत्काल कठोर कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जाए।
इस अवसर पर अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एडवकेट इंद्रकुमार पटेल, विवेक पटेल, डॉ. विनोद पटेल, जिला अध्यक्ष छोटेलाल पटेल, रामराज पटेल किसान मोर्चा ज़िला अध्यक्ष जितेंद कुमार कुर्मी ब्लाक अध्यक्ष, सुशील विश्वकर्मा, संतोष राय, प्रमोद चौधरी, स्ंतकुमार पटेल, नवीन पटेल, यशवंत काछी, दिलीप काछी, रमेश पटेल, विवेक चौधरी सहित अन्य साथियों ने मिल कर ज्ञापन सौंपा।

Related Articles

Back to top button