मध्य प्रदेश
पेंटिंग कर तैयार किए स्वच्छता परिसर अनुपयोगी
सिलवानी। सिलवानी आदिवासी विकासखंड में शासन द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निर्माण कराने के साथ पेंटिंग कर दी गई है, लेकिन यह स्वच्छता परिसर अनुपयोगी साबित हो रहे हैं। स्वच्छता परिसर के निर्माण में तीन से चार लाख रुपए की राशि खर्च की गई, लेकिन इनका उपयोग ग्रामीण नहीं कर पा रहे हैं। हकीकत में इन पर ताले पड़े हैं तो कुछ में पानी की व्यवस्था ना होने से यह अनुपयोगी साबित हो रहे हैं। ग्राम पंचायत सांईखेड़ा, चिंगवाड़ा, तुलसीपार, बेगवा, सिंहपुरी सहित अन्य पंचायतों में सामुदायिक स्वच्छता परिसर में पंचायत द्वारा नल फिटिंग एवं टंकी नहीं रखी गई है। जिससे स्वच्छता परिसर अनुपयोगी बने हुए है यह स्थिति केवल किसी एक पंचायत की नहीं बल्कि अधिकांश पंचायतों की है।



