क्राइममध्य प्रदेश

ट्रक मारुति वैन के ऊपर गिरा, एक मासूम बच्ची की मौत 5 घायल, दो गंभीर घायलों को किया भोपाल रैफर

सगोर मोड़ गढ़ी घाटी पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
जिले के थाना गैरतगंज पुलिस चौकी गढ़ी के तहत गुरुवार को दोपहर करीब साढ़े 3 बजे एक मारुति वैन भोपाल से सागर की तरफ जा रही थी। जैसे ही सागर की वह मारुति वैन गढ़ी घाटी सागर भोपाल स्टेट हाइवे सगोर मोड़ पर पहुंची। तभी गुरुवार को लगभग साढ़े 3 बजे सागर से भोपाल की तरफ लौट रहे 16 चक्कों के ट्रक चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक चलाकर मारुति वैन के ऊपर जा गिरा। जिससे मारुति वैन चकनाचूर हो गया। मारुति वैन में सवार उस ट्रक के नीचे व मारुति वैन के दब जाने से चीख पुकार करते रहे। मौके पर पहुंचे युवा समाजसेवी अक्षय श्रीवास्तव व उसके दोस्तों ने मदद करते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस की सहायता से उपचार कराने जिला अस्पताल आए।
ये हुए सड़क हादसे के शिकार….
गैरतगंज थाना टीआई डीडी आजाद ने बताया कि सागर निवासी 30 वर्षीय प्रदीप पटेल, पूनाबाई सेमरधाना सागर निवासी उम्र 50 वर्ष अरविंद कुशवाहा उम्र 40 वर्ष, रवि कुमार पिता बाबूलाल उम्र 30 वर्ष सागर को सिर मुंह हाथ पैरों में चोटें लगी हैं। मौके पर अत्यधिक खून बहने से उनके कपड़े रक्त में सन गए थे। घायल पूनम बाई के पास एक 18 दिनों की मासूम दुधमुंही बच्ची थी। उसको भी चोटें आईं थीं। उसने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि मारुति वैन में सवार कुछ घायलों ने बताया कि वह भोपाल के एक निजी अस्पताल से एक युवक के पांव का ऑपरेशन करवाकर सागर लौट रहे थे। तभी गढ़ी घाटी पर यह सड़क दुर्घटना घटित हो गई। इसी तरह जिले के थाना बेगमगंज के तहत गुरुवार को दोपहर 2 .30 बजे कोल्हू घाट सिद्ध हनुमान मंदिर के सामने सागर भोपाल राजमार्ग पर कार से करीब 6 लोग को एक बाइक सवार चालक ने ओवरटेक कर दिया। जिससे कार रोड़ किनारे एक पेड़ से भिड़ गई।जिसमें उज्जैन निवासी गुलाब बाई लोधी पति भैया लाल लोधी उम्र 54 वर्ष के सिर छाती और पैरों में चोटे लगी है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

Related Articles

Back to top button