गमछे से फंदा लगाकर फांसी पर झूला मजदूर युवक, अभी 9 महीने पहले हुआ था मृतक का विवाह

सलामतपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया जांच में
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। जिले के थाना सलामतपुर थाने के अंतर्गत भगवनपुर कालोनी में ईंट भट्टे पर काम करने वाले मजदूर सियाराम आदिवासी पिता धन सिंह आदिवासी उम्र 25 वर्ष ने गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह करीब 11 बजे के लगभग डायल हंड्रेड पुलिस कोईंट भट्ठे के इस मजदूर आत्महत्या सूचना गई। सूचना मिलते ही सलामतपुर थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ रेहान खान के ईंट भट्टे भगवनपुर कालोनी के घटनास्थल पर पहुंचे।
सलामतपुर पुलिस ने बताया कि रेहान खान के ईंट भट्टा स्थित भगवनपुर कालोनी में सियाराम आदिवासी पुत्र धन सिंह आदिवासी 25 वर्ष निवासी परासरी थाना मुंगावली जिला अशोकनगर मजदूरी करता था। अज्ञात कारणों के चलते
सुबह लगभग 8 बजे नीम के पेड़ पर गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली है। सियाराम एक माह पहले ही मजदूरी करने रायसेन जिले के भगवनपुर कालोनी अपने सास ससुर व पत्नी सोना बाई के साथ आया था। सियाराम की शादी 9 महीने पहले ही हुई थी। ये परिवार में 3 भाइयों में छोटा भाई था। वहीं इसके दो भाइयों की भी पूर्व में मौत हो चुकी है। शव का पोस्टमार्टम कराने के उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।



