धार्मिक

खेर माई की मढ़िया में नवरात्रि में उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सैकड़ों वर्षों से श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक बनी खेर माई की मढ़िया में नवरात्रि पर्व पर भक्ति के रंग में रंगी हुई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही । माता के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो जाता है ।
स्थानीय बुजुर्गों के अनुसार, खेर माई की मढ़िया आस्था और सुरक्षा का केंद्र है। ग्रामीण माता को ‘खेड़ा देवी’ के रूप में पूजते हैं और उनका मानना है कि हर संकट की घड़ी में माता अपने भक्तों की रक्षा करती हैं।
मंदिर के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए पूर्व सरपंच जगन्नाथ मांझी ने बताया कि उनके परिवार की चार पीढ़ियां माता की सेवा में समर्पित रही हैं। लगभग 75 वर्ष पूर्व उनकी दादी स्वर्गीय झूना बाई बर्मन ने यहां एक छोटी मढ़िया का निर्माण कराया था। समय के साथ श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई और वर्ष 2012-13 में उनके कार्यकाल के दौरान मंदिर परिसर में भव्य मढ़िया का निर्माण कराया गया।
नवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में दुर्गा माता की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है । प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है ।
नवरात्रि पर्व में खेर माई की मढ़िया आस्था का केंद्र बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button