अपोलो हॉस्पिटल जबलपुर द्वारा ढीमरखेड़ा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। अपोलो हॉस्पिटल जबलपुर के द्वारा विकासखंड ढीमरखेड़ा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगया गया। जिसमें निःशुल्क डॉक्टर परामर्श जांच एवं दवाइयां वितरण की गई। लगभग 250 मरीजों की विभिन्न निःशुल्क जांच एवं दवाइयां प्रदान की गई।
जिन लोगों के पंजीयन हुए उन्हें भविष्य में अपोलो अस्पताल जबलपुर में इलाज के दौरान अतिरिक्त राहत भी दी जाएगी ।
ग्रामीणजनों ने बताया की ऐसा शिविर हमने नहीं देखा जहां इतनी सुविधाएं मिली हो और निःशुल्क व्यवस्था दी गई हो ।
अपोलो हास्पीटल का प्रयास सराहनीय है ।
शिविर में मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम एवं वरिष्ठ समाज सेवी राजेश व्यौहार, सतीश ज्योतिषी, नरेंद्र त्रिपाठी, रमन शुक्ला, विनय ज्योतिषी एवं अपोलो हॉस्पिटल के मुख्य नागेश्वर शुक्ला, शिशांक त्रिपाठी, रमन सोनी एवं अपोलो टीम सहित अनेक गणमान्य जन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।



