बम्होरी में साहू समाज के नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष का भव्य स्वागत

सिलवानी। साहू समाज के नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष रामबाबू साहू एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठाकुरदास साहू का बम्होरी में विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाजजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
बम्होरी में शिवकुमार कोठारी, रेवाराम साहू एवं राजेश साहू के नेतृत्व में नगर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष रामबाबू साहू ने कहा कि समाज ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता होगी तथा आपसी एकता, भाईचारे और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम में समाज के अनेक वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर गोविन्द्र साहू, राजकुमार साहू, डब्बू साहू, वीरेन्द्र साहू, श्रेयांश साहू सहित अन्य समाज बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।



