मध्य प्रदेश

शिवराज सिंह चौहान को पत्रकारों ने ज्ञापन देकर सीएम राइज स्कूल निर्माण शुरू कराने की मांग की

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रथम नगर आगमन पर नगर के पत्रकारों ने ज्ञापन सौंपकर सीएम राइज स्कूल भवन निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आपके ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत विशाल सौगात के रुप में बेगमगंज तहसील के लिए 45 करोड़ रुपए की लागत से स्वीकृत विशाल सीएम राइज स्कूल भवन का निर्माण कार्य एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी प्रारंभ नहीं हो सका है, जबकि अन्य तहसीलों में भवन बनकर तैयार हो गए है। भवन निर्माण नही होने से सीएम राइज स्कूल के छात्र-छात्राएं जर्जर भवन में पढ़ने के लिए मजबूर हैं जिससे भविष्य में कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती है।
वर्तमान में 1700 विद्यार्थियो के एडमिशन हो चुके हैं स्कूल में बैठने के लिए जगह नहीं है और लगभग 500 छात्र-छात्राएं प्रवेश के लिये वेटिंग में चल रहे हैं। विद्यालय में अधिकतर विद्यार्थी गरीब और मध्यम वर्ग के है जिनकी यह भावना है कि नवीन स्कूल भवन का निर्माण जिस जगह हो शीघ्र आरंभ होना चाहिए, यह न केवल छात्रों की शिक्षा के लिए आवश्यक है बल्कि उनकी सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। सैकड़ो बच्चों के भविष्य और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही सीएम राइज स्कूल के नवीन भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ कराए जाने के निर्देश संबधित अधिकारीयों व ठेकेदार को देने की मांग की गई है।
ज्ञापन सौंपने वालों में वरिष्ठ पत्रकार सईद नादां, हरि साहू, मनोज गुप्ता, बिट्टू यादव, राशिद मीर, आनंद शर्मा, विशाल शिल्पकार, अमजद खान, शानू रैकवार, उत्तमसिंह ठाकुर, राशिद खान, शब्बीर अहमद, कृष्णकांत सोनी, रियाज खान, हुसैन जावेद बिट्टी सहित अन्य पत्रकार शामिल थे।

Related Articles

Back to top button