कृषिमध्य प्रदेश

मूंग की तौली, पोर्टल पर दर्ज नहीं, किसान परेशान

भारतीय किसान यूनियन ने विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
देवरी तहसील के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के किसान भारी समस्याओं से जूझ रहे हैं। आए दिन किसान किसी न किसी समस्या को लेकर तहसील में खड़े रहते हैं।
भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार रघुवंशी ने बताया किसान की मूंग स्लाइड निकल जाने के बाद बड़ा संघर्ष करने के बाद मूंग की तुलाई तो हो गई लेकिन पोर्टल पर अभी तक नहीं चढ़ाई गई, जिससे किसान का पैसा अटका हुआ है, त्योहार नजदीक है कृषि कार्य के लिए निरंतर राशि की आवश्यकता होती है। किसान यूनियन पदाधिकारियों द्वारा बताया गया किसान की दूसरी बहुत बड़ी समस्या समय पर बिजली न मिलना शासन की गाइडलाइन के हिसाब से मवेशियों की देखरेख न करना उनकी तादाद ज्यादा होने के कारण खेतों को भारी नुकसान पहुंचना, राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा गलत सीमांकन करना, अधिकारियों द्वारा मोघा सिंचाई परियोजना की नहर को चालू ना करना, बिजली अधिकारियों द्वारा ट्रांसफार्मर जल जाने पर समय पर न बदलना, सोसायटियों में डीएपीओ की उपलब्ध कराने के लिए और आवारा पशुओं जैसी अनेक समस्याओं से घिरे है। भारतीय किसान यूनियन ने शीघ्र ही समस्याओं का निराकरण करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button