मध्य प्रदेश

जनप्रतिनिधियों ने 43 जोड़ो को 49 हजार का चैक वितरण किया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में गुरूवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अन्तर्गत 43 जोड़ो को जनप्रतिनिधियों ने वधू पक्ष को चैक वितरण किया मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह के अंतर्गत 43 जोड़ो के परिवारों को 49000/रु राशि का चैक वितरण जनपद सभा कक्ष में किया गया।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र त्रिपाठी, उमरियापान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, सिलौड़ी मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी, जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे, उपाध्यक्ष दुर्गा पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी यजुवेंद्र कोरी, प्रदीप चौरसिया, पारस पटेल,जनपद सदस्य श्रीकांत पटेल, वरिष्ठ कार्यकर्ता विनोद परोहा, सरपंच अनिल बागरी, अरविंद तिवारी, धन्य कुमार पटेल, आवास प्रभारी अभिषेक भार्गव एवं जनपद के कर्मचारी गण आदि की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button