मध्य प्रदेशराजनीतिहेल्थ

जनपद सदस्य एवं कांग्रेस के परिवहन प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था को लेकर खड़े किए प्रश्न

अस्पताल के कर्मचारी संजय द्विवेदी को सौपा ज्ञापन
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उमरियापान बदहाल स्थिति में है । मरीजों के लिए न तो पर्याप्त बेड उपलब्ध हैं और न ही बेडशीट की व्यवस्था की गई है। सफाई की भी कोई उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे पूरे अस्पताल परिसर में गंदगी फैली हुई है और बदबू से माहौल असहनीय बना हुआ है। उमरियापान जनपद सदस्य शैलेंद्र पौराणिक एवं कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ दीक्षित ने जब अचानक अस्पताल का निरीक्षण किया, तो वहां डॉक्टर नदारद मिले। इतना ही नहीं, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ( BMO ) भी अनुपस्थित थे । इससे अस्पताल की लचर व्यवस्था और स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता साफ झलकती है । अस्पताल की इस दुर्दशा को देखते हुए दोनों नेताओं ने मौके पर मौजूद अस्पताल कर्मचारी संजय द्विवेदी को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर खामियों को तुरंत सुधारने की मांग की गई । इस निरीक्षण के बाद स्थानीय जनता में भी भारी आक्रोश है, क्योंकि इस बदहाली का खामियाज दूरदराज आए मरीजों को भुगतना पड़ रहा है । अगर स्वास्थ्य विभाग ने जल्द कोई कदम नहीं उठाया तो स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर हो सकते हैं । सरकार और प्रशासन को इस मामले पर तत्काल ध्यान दें ताजनपद सदस्य एवं कांग्रेस के परिवहन प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान की व्यवस्था को लेकर खड़े किए प्रश्न एवं अस्पताल के कर्मचारी संजय द्विवेदी को सौपा ज्ञापन

उमरियापान | सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उमरियापान बदहाल स्थिति में है । मरीजों के लिए न तो पर्याप्त बेड उपलब्ध हैं और न ही बेडशीट की व्यवस्था की गई है । सफाई की भी कोई उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे पूरे अस्पताल परिसर में गंदगी फैली हुई है और बदबू से माहौल असहनीय बना हुआ है । उमरियापान जनपद सदस्य शैलेंद्र पौराणिक एवं कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ दीक्षित ने जब अचानक अस्पताल का निरीक्षण किया, तो वहां डॉक्टर नदारद मिले । इतना ही नहीं, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ( BMO ) भी अनुपस्थित थे । इससे अस्पताल की लचर व्यवस्था और स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता साफ झलकती है । अस्पताल की इस दुर्दशा को देखते हुए दोनों नेताओं ने मौके पर मौजूद अस्पताल कर्मचारी संजय द्विवेदी को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर खामियों को तुरंत सुधारने की मांग की गई । इस निरीक्षण के बाद स्थानीय जनता में भी भारी आक्रोश है, क्योंकि इस बदहाली का खामियाज दूरदराज आए मरीजों को भुगतना पड़ रहा है । अगर स्वास्थ्य विभाग ने जल्द कोई कदम नहीं उठाया तो स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर हो सकते हैं । सरकार और प्रशासन को इस मामले पर तत्काल ध्यान दें ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार हो सके, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार हो सके ।

Related Articles

Back to top button