क्राइम

जुआं खेलते दो आरोपी एवं 8 फोरव्हील वाहन जप्त, बाकी आरोपी फरार

नए साल का धमाका, पुलिस विभाग की बड़ी कार्रवाई
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । रायसेन जिले के देवरी थाना अंतर्गत ग्राम सडरई में कुछ लोगों द्वारा जुआ खिलाया जा रहा था यह सूचना थाना प्रभारी जयदीप भदोरिया को मिली। थाना प्रभारी जयदीप भदोरिया ने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। एसडीओपी सुरेश कुमार दामले के नेतृत्व में एक टीम गठित की जिसमें प्रधान आरक्षक सुरेश शर्मा, आरक्षक मनीषा बट्टी, आरक्षक अभिषेक, आरक्षक लखन, और आरक्षक प्रीतम सिंह लोधी को शामिल किया।
टीम ने ग्राम सडरई में खेल रहे जुआडियो को चारों तरफ से घेर लिया। जिसमें कुछ लोग पुलिस को देखकर भाग गए और केवल दो लोग ही पुलिस गिरफ्त में आए जिनके नाम सुनील और हल्के बताये जा रहे है। पुलिस पूछताछ में इन दोनों ने बताया कि राजा, हीरालाल और सुनील मौके से फरार हो गए हैं।
गिरफ्तार इन दोनों लोगों के साथ, पुलिस ने 8 फोर व्हीलर गाड़ियों को भी जप्त किया है। जिनसे जुआडी जुआ खेलने आए थे। और साथ ही पुलिस ने 400 रूपए की राशि जप्त की है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश जारी कर दी है। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस बड़े चेहरे होगें।

Related Articles

Back to top button