मध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री सड़क रिपेयरिंग में भारी भ्रष्टाचार दो माह में ही उखड़ी सड़क

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सुल्तानगंज इलाके में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बोरिया जागीर से शाहपुर मार्ग तक जो मुख्य सड़क मानी जाती यह सड़क रायसेन जिले को सागर जिले से जोड़ती है ।
दो माह पूर्व ठेकेदार द्वारा यहां गारंटी पर माल की रिपेयरिंग के लिए डामरीकरण किया गया था कई स्थानों पर पेचवर्क किया गया था लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि रिपेयरिंग कार्य में डामर का इस्तेमाल किया ही नहीं गया ऐसा लगता है कि डामर का पॉलिश किया गया है। यही वजह है की जगह-जगह सड़क की गिट्टियां फिर से बिखर गई हैं मार्ग की हालत जर्जर है लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
खमरिया ग्राम वासी विनीत खरे द्वारा बताया गया की रोड की बहुत खराब हालत होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
यदि समय रहते मार्ग को दुरुस्त नहीं किया गया तो गंभीर घटनाएं इस मार्ग पर घटित हो सकती हैं।

Related Articles

Back to top button