मध्य प्रदेश

हीरा सिंह राजपूत प्रदेश अध्यक्ष भी निर्विरोध चुने गए

रिपोर्टर : कुलदीप चौरासिया
जैसीनगर । जिला पंचायत सदस्य और जिला पंचायत अध्यक्ष सागर निर्विरोध चुने जाने वाले हीरा सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रदेश अध्यक्ष भी निर्विरोध चुने गए l मध्य प्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्षों का एक दिवसीय अधिवेशन राज्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण संस्थान भदभदा रोड बरखेड़ी भोपाल के सभागार में आयोजित किया गया जिसमें 30 से अधिक जिला पंचायत अध्यक्षों ने भाग लिया l बड़वानी जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत पटेल ने जिला पंचायत अध्यक्षों के प्रदेश अध्यक्ष बनाने का हीरा सिंह राजपूत के नाम का प्रस्ताव रखा जिस पर उपस्थित सभी जिला पंचायत अध्यक्ष ने हीरा सिंह राजपूत के नाम पर सर्वसम्मति प्रस्तुत की और सभी ने निर्णय लेकर हीरा सिंह राजपूत के नेतृत्व में पंचायती राज को मजबूत करने की दिशा में संकल्प लिया l

Related Articles

Back to top button