पर्यावरणमध्य प्रदेश

खितौला खम्परिया ग्राम पंचायत क्षेत्र में एक पेड़ मां के नाम लगाये गये विभिन्न प्रकार के पौधे

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जिले की सिहोरा जनपद पंचायत एवं मध्यप्रदेश शासन के निर्देशन पर 16 जुलाई 2024 मंगलवार को विशाल पौधारोपण का कार्य जिले सहित मध्यप्रदेश के सभी जिलों एवं ग्राम पंचायत स्तर तक किया गया! प्रकृति को हरा भरा एवं स्वच्छ सुन्दर रूप देने के लिये एक पेड़ माँ के नाम अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री के आवाहन पर की गईं! इस महा अभियान अंतर्गत मंगलवार को जनपद पंचायत सिहोरा में 1500 पौधे ग्राम पंचायत खितौला खम्परिया में लगाए गए! ये पौधे सिद्ध आश्रम, पुष्कर कुंड की मेड, नवीन तालाब के पास, एवं कंपोजिट वर्क के अनुसार फलदार एवं छायादार पौधों का वृक्षा रोपण किया गया है।
इस ब्लॉक स्तर के पौधा रोपण कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक संतोष बरकड़े, जनपद पंचायत अध्यक्ष रश्मि मनेंद्र अग्निहोत्री, जिला पंचायत सदस्य अंजलि गोलू पांडे, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिहोरा रूपेश कुमार सिंघई, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिहोरा जितेंद्र कुमार गुप्ता, उपयंत्री मनोज श्रीवास्तव भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पवन गुप्ता मझगवां, किसान नेता सुरेश कुमार पटेल, सिहोरा जनपद सदस्य दीना पटेल, सरपंच दिलीप विश्वकर्मा, उपसरपंच प्रमोद नीखरा, सचिव महेंद्र पटेल, सहायक सचिव विकास कुमार मनिहार के साथ साथ ग्राम पंचायत के पंच एवं गणमान्य नागरिको व ग्रामीण जनों की उपस्थिति में कार्यक्रम सफल रहा।

Related Articles

Back to top button