धार्मिक

जन्म जयंती पर निकाली शोभायात्रा

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । देवाधिदेव 1008 श्री आदिनाथ जी की जन्म जयन्ति के उपलक्ष्य भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सकल दिगंबर हदाईपुर बेगमगंज जैन समाज ने कार्यक्रम किया गया। हदाईपुर जैन मंदिर से यह शोभायात्रा प्रारंभ हुई। और धार्मिक भजनों की प्रस्तुति की गई जिसमें हदाईपुर जैन मंदिर से होते हुए नया बस स्टैंड, महाराणा प्रताप रोड, और गांधी बाजार में मंदिर समिति आगवानी उसके पश्चात बड़ा जैन मंदिर पहुंची। बड़े जैन मंदिर सकल जैन समाज ने आगवानी की और श्री जी की आरती कर पुनः वहां से शोभा यात्रा शुरू हुई जिसमें पुराना बस स्टैंड से होते हुए टॉकीज और पुनः नया बस स्टैंड से होती हुई हदाईपुर मंदिर पहुंची वहां पर श्रीजी का अभिषेक, शांति-धारा पूजन , आरती हुई और समापन हुआ। आचार्य श्री 108 विराग सागर महाराज के परम प्रभावी शिष्य “क्षुल्लक” 105 श्री विश्वजीत सागर महाराज का परम सानिध्य प्राप्त हुआ। सकल दिगंबर जैन समाज के सभी वरिष्ठ जन उपस्थित रहे। जिसमें हदाईपुर जैन समाज अध्यक्ष चक्रेश जैन, चंद्रद्रेश जैन, राजकुमार प्रिंस, सत्येंद्र सर्राफ, नवीन जैन, विमल पिपरिया, रानू बिलहरा, दिनेश जैन, अशोक मंडी, शिखर चंद p,s, परिवार आदर्श जैन स्वप्नीश जैन, मयंक सिंघई ,जयकुमार, अमित जैन, सन्नी जैन सभी समाज जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button