मध्य प्रदेश

विजय पटेल निर्विरोध बने गैरतगंज जनपद अध्यक्ष, नीतू नीरज जैन बनी उपाध्यक्ष

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । गैरतगंज त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में हुए। जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष निर्वाचन प्रकिया में गैरतगंज जनपद अध्यक्ष पद पर विजय पटेल आलमपुर को निर्विरोध जनपद अध्यक्ष चुना गया है। वहीं जनपद उपाध्यक्ष पद पर भी निर्विरोध रूप से नीतू नीरज जैन को चुना गया है। पटेल का लंबा राजनेतिक सफर रहा है।इसके पूर्व उनकी धर्मपत्नी दमयंती विजय पटेल जिला पंचायत सदस्य चुनीं गई थी।वे महिला एवं बाल विकास विभाग की सभापति रही थी। इनके अध्यक्ष बनने से क्षेत्र को कई सौगातों के मिलने की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं।नव निर्वाचित जनपद अध्यक्ष विजय पटेल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व सांची विस सीट के भाजपा विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी के कट्टर समर्थकों में गिने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button