मध्य प्रदेश

एकल आचार्य अभ्यास वर्ग का मंगलवार को समापन किया गया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । एकल आचार्य अभ्यास वर्ग महाकौशल संभाग के अंचल कटनी संच ढीमरखेड़ा में 10 दिनों से अचार अभ्यास वर्ग चल रहा था । मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड अध्यक्ष ऋषभ ब्यौहार की अध्यक्षता में बड़ी धूमधाम से समापन किया गया । आपको बता दें एकल विद्यालय ‘एक शिक्षक वाले विद्यालय’ हैं जो विगत कई वर्षो से भारत के उपेक्षित और आदिवासी बहुमुल्य सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में एकल विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं । भारत मे हजारों एकल विद्यालय चल रहे हैं ।भारत लोक शिक्षा परिषद्‌ विश्व हिन्दू परिषद की सहयोगी संस्था है जो एकल विद्यालय संचालित करती है। इन विद्यालयों में राष्ट्र के प्रति स्वाभिमान जागरण और संस्कार शिक्षा की लौ जलायी जा रही है। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड अध्यक्ष ऋषभ ब्यौहार, जिला सह गौरक्षा प्रमुख पंकज तिवारी, प्रखंड सह मंत्री पंकज तिवारी, सयोजक रितेश त्रिपाठी और एकल आचार्यों की उपस्थिति रही ।

Related Articles

Back to top button