मध्य प्रदेश

भोपाल में विद्यालयीन संस्कृत श्लोक वाचन प्रतियोगिता में डैफ़ोडिल्स की उन्नति ने लहराया परचम

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । सीबीएसई सहोदय भोपाल संभाग स्तर पर आयोजित विद्यालयीन संस्कृत श्लोक वाचन प्रतियोगिता में डैफ़ोडिल्स पब्लिक स्कूल सीबीएसई शाखा, बरेली की कक्षा आठवीं की प्रतिभाशाली छात्रा उन्नति स्थापक ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।
प्रतियोगिता में उन्नति ने न केवल संस्कृत श्लोकों का सस्वर वाचन किया, बल्कि अपनी शुद्ध उच्चारण शैली और भावपूर्ण अभिव्यक्ति से निर्णायकों की विशेष सराहना भी प्राप्त की।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में अपार हर्ष है। संस्था के अध्यक्ष दिलीप धारीवाल ने उन्नति को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “यह सफलता डैफ़ोडिल्स पब्लिक स्कूल की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, संस्कार एवं विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है।” उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी विद्यालय के छात्र-छात्राएँ इसी प्रकार संस्कृत सहित अन्य प्रतियोगिताएं में विद्यालय एवं शहर का नाम रोशन करेंगे l

Related Articles

Back to top button