मध्य प्रदेश

महाविद्यालय में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत स्वच्छता व प्लास्टिक विरोधी नुक्कड़ नाटक का आयोजन

सिलवानी। शासकीय महाविद्यालय सिलवानी में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान एवं प्लास्टिक उपयोग न करने के संदेश को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक मुक्त समाज की ओर प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में भाजपा नेता विभोर नायक ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कॉलेज से लेकर मुख्य रोड तक नई सड़क निर्माण की घोषणा की, जिसे सभी ने सराहा।
जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्याम साहू ने अपने उद्बोधन में सेवा कार्यों को जीवन का आवश्यक हिस्सा बताते हुए युवाओं को सामाजिक दायित्व निभाने की प्रेरणा दी।
पुनीत समैया ने कॉलेज में शैक्षणिक विषयों की संख्या बढ़ाए जाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला और कहा कि सेवा कार्यों को छात्रों के विकास में शामिल करना चाहिए।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष आजमेर यादव, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष मदन राय, प्राचार्य मनोहर पंथी, डॉ. लक्ष्मीकांत नेमा एवं रामानुज रघुवंशी मंचासीन रहे। रामानुज रघुवंशी ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
कार्यक्रम में कॉलेज के विद्यार्थीगण, प्राध्यापकगण, शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं अधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की सराहना की और इसे प्रभावशाली माध्यम बताया।

Related Articles

Back to top button