स्वास्थ्य विभाग द्वारा 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजर्गो का घर घर जाकर बनाया जा रहा आयुष्मान कार्ड

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । आयुष्मान भारत योजना का लाभ सभी लोगों को मिले इसके लिए लगातार काम किया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविरों व अन्य माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है । इसी तारतम्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछार गांव के सेक्टर सुपरवाइजर अंगद तिवारी, एएनएम पूजा विश्वकर्मा, फार्मशिस्ट संदीप सांडिया, एमपीडब्ल्यू जगदीश सिंह उद्दे, डीईओ अंकुर राय, एवम आशा पर्यवेक्षक, व आशा कार्यकर्त्ता के सहयोग से ग्राम वार सर्वे करवाकर 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को चिन्हित कर उन्हें इस योजना का लाभ दिलाया जा रहा है । ग्रामीण क्षेत्र के सभी वार्डों में टीम घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाने का काम कर रही है । गुरुवार को कछार गांव बड़ा में बीएमओ डॉ. बीके प्रसाद द्वारा आदेशित किया गया की क्षेत्र में कोई भी पात्र हितग्राही इस योजना से वंचित ना रहे इसके लिए पूरे ग्राम का भ्रमण कर योजना का लाभ दिलाया जा रहा है । जब स्वास्थ विभाग की टीम असहाय बीमार बुजुर्गो के घर आयुष्मान कार्ड बनाने पहुंचे और उनके आयुष्मान कार्ड बनाया गया तो बुजुर्गो के चेहरे खुशी से झुम उठे।



