मध्य प्रदेश

शांति समिति की बैठक सम्पन्न, हर्षोल्लास से मनाई जायेगी बकरीद

रिपोर्टर : विनोद साहू
बाड़ी । शहर में स्थानीय प्रशासन द्वारा सभी त्योहारों पर शांति पूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए थाना परिसर में एसडीएम संतोष मृदुगल, एसडीओपी अदिति बी सक्सेना, थाना प्रभारी राजेश तिवारी, तहसीलदार प्रमोद उईके की उपस्थिति में शहर के दोनों पक्षों के प्रमुखों की मौजूदगी में प्रशासन की गाइडलाइन से अवगत कराया गया।
बकरा कुर्बानी घर पर वोदा कुर्बानी ईदगाह पर ।
बकरीद पर वोदे की कुर्बानी भी होती जो प्रशासन के निगरानी में की जाती हैं। वही बकरे की कुर्बानी लोग घरों पर करते हैं ।
एक पक्ष करता हैं वोदा कुर्बानी का विरोध।
वर्ष 2016 से न्यायालय आदेश के परिपालन में स्थानीय प्रशासन की निगरानी में होता चला आ रहा लेकिन एक पक्ष इस वोदा कुर्बानी का विरोध उसी समय से अपने अपने प्रतिष्ठान बंद करते आ रहे हैं।
क्योंकि बाड़ी नगरी ऐतिहासिक और सभी धर्मों के अति प्राचीन मंदिर है।
विंध्यवासिनी देवी मंदिर सिरवारा।
वर्ष 2024 में मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर सिरवारा को मध्यप्रदेश सरकार ने तीर्थ क्षेत्र घोषित किया। बाड़ीकलां में मां हिंगलाज देवी मंदिर क्षेत्र में तीर्थक्षेत्र के रुप में विख्यात हैं । वहीं बड़े बाबा का अतिशय क्षेत्र अति प्राचीन मंदिर हैं जिसके चलते नगर की जनता प्रशासन को अपना विरोध दर्ज कराने हर वर्ष बाजार बंद रखते हैं।

Related Articles

Back to top button