मुंडन कराने जा रही कार पलटी, तीन घायल
सिलवानी । मंगलवार की दोपहर राजमार्ग 15 सागर सिलवानी मार्ग की सियरमऊ घाट पर मुंडन कराने जा रहे जैन परिवार की एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे कार में सवार तीन घायल हो गए। जिन्हें सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार की दोपहर में बरेली के अनुज जैन पिता विमल जैन उम्र 35 साल अपनी पत्नी रचना जैन उम्र 32 साल, पुत्री जेनिका उम्र 5 साल के साथ अपने पुत्र मीत जैंग उम्र 4 माह का मुंडन कराने के लिए जैन तीर्थ क्षेत्र गोल कोट (मालथोन) अपनी वेन्यू कार क्रमांक MP 04 EE 0384 जा रहे थे कि राजमार्ग 15 की सियरमऊ घाटी के दीवान बाबा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जाता है कि कार के टायर फटने से कार पलट गई। कार पलटने से अनुज जैन, रचना, जेनिका जैन घायल हो गई। वही मीत सुरक्षित है। जिन्हें निजी साधनों से सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद अनुज जैन और जेनिका जैन को जिला अस्पताल रैफर किया गया।



