धार्मिकमध्य प्रदेश

100 करोड़ रूपये की लागत से बनेगा बांदकपुर जागेश्वरधाम कॉरीडोर : राज्यमंत्री लोधी

कॉरीडोर निर्माण संबंधी बैठक में प्रेजेन्टेशन के माध्यम से देखी गई पूरी रूपरेखा
बैठक में राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह, लखन पटेल, दमोह-हटा विधायक और कलेक्टर -एसपी रहे मौजूद

ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
दमोह । बांदकपुर में जागेश्वर धाम का एक विस्तृत कॉरीडोर बनाने की योजना बनी है, जो लगभग 100 करोड़ रूपये की लागत से बनेगा।  पांच चरणों में इसका काम होगा, प्रेजेंटेशन सभी जनप्रतिनिधियों के साथ सभी समिति के सदस्यों के साथ देखा गया. लोगों ने इसकी भूरी-भूरी प्रशंसा की है बहुत अच्छा और ऐतिहासिक काम होना है. प्रथम चरण मंदिर परिसर से शुरू किया जायेगा और फिर दक्षिण की तरफ बढ़ते हुए कुल पांच चरणों में काम होगा. यह बात शुक्रवार को प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने बांदकपुर ट्रस्ट के विश्राम भवन में आयोजित कॉरीडोर संबंधी बैठक में कही। बैठक में पशुपालन डेयरी विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटैल, पूर्व वित्तमंत्री व विधायक दमोह जयंत कुमार मलैया, विधायक हटा उमादेवी खटीक, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश मेहता, प्रबंधक पंडित रामकृपाल पाठक सहित सदस्यगण तथा अधिकारीगण मौजूद थे।
*भगवान जागेश्वर नाथ की कृपा बनी और उन्होंने मुझे वह मंत्रालय दिया*
बैठक में प्रेजेन्टेशन के माध्यम से भगवान जागेश्वर नाथ धाम के कॉरीडोर निर्माण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई. राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा पूर्व वित्तमंत्री व विधायक जयंत मलैया की भी बहुत समय से इच्छा थी कि यहां पर भगवान भोलेनाथ का जागेश्वर धाम विकसित हो, भगवान जागेश्वर नाथ की कृपा बनी और उन्होंने मुझे वह मंत्रालय दिया, जिसमें भगवान जागेश्वर नाथ के कॉरिडोर का निर्माण किया जा सके, लगभग 100 करोड़ की राशि से यह कॉरिडोर बनेगा, यह काम पांच चरणों में होगा, जैसा महाकाल लोक बना है, उसी तर्ज पर इसको बनवाने का प्रयास किया जायेगा. निश्चित रूप से इस प्रोजेक्ट को धीरे-धीरे और बढ़ाते हुए यह काम हो जाए. राज्यमंत्री  लोधी ने कहा जहां का स्थान खाली है पहले उसको डेवलप किया जाये, इसलिए यह जो डेवलपमेंट होगा इससे किसी व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं होगी, बिना परेशानी के डेवलपमेंट हो जाएगा और निश्चित रूप से विभिन्न तरह के कमर्शियल एरिया भी बने हैं, हमने दुकान निकालने के लिए भी बात की है, पर्याप्त संख्या में दुकान भी निकलेंगी, लोगों को इसमें रोजगार भी मिलेगा, इसका भी ध्यान रखा है। भगवान भोलेनाथ की कृपा से यह काम जल्दी स्वीकृत होगा. राज्यमंत्री लोधी ने कहा जागेश्वर धाम की विचारधारा को लेकर के यह सब काम किया जा रहा है.उन सभी लोगों का मैं धन्यवाद ज्ञापित करता हूं जिन्होंने इस वृहद कल्पना को समझा और कहा कि हम सहयोग करेंगे, फर्स्ट फेस में जो काम हो जाएगा, फिर आपकी जो भावना है, आगे और भी काम होना चाहिए उसको भी धीरे-धीरे बढ़ाएंगे. यह काम होना चाहिए और आपका यह विजन है कि जागेश्वर धाम क्षेत्र अच्छे से विकसित हो इसके लिए विधायक जयंत भैया को मैं प्रणाम करता हूं नमन करता हूं. उन्होंने कहा सभी ने इन सभी बातों को सुना, कोई सुझाव होंगे वह भी यदि लिख कर दे देंगे तो जरूर हम उसमें शामिल करने का प्रयास करेंगे.
*आपने जरा भी देर नहीं की जयंत मलैया –*
पूर्व वित्तमंत्री व दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया ने कहा मैने कहा था हमारी सरकार बनेगी तो बांदकपुर में कॉरिडोर बनाएंगे, राज्य मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी साथ में थे और उसके बाद जब चुनाव जीते चुनाव जीतने के बाद मैं भी उसी समय आया और राज्य मंत्री लोधी भी उस समय आए, हम दोनों ने यहां पर जनता का आभार माना। सौभाग्य की बात है और बहुत खुशी की बात है कि मैंने अनाउंसमेंट किया, सरकार बनी और संस्कृति विभाग के मंत्री धर्मेंद्र सिंह बने और पहली बार इन्होंने इसको कॉरिडोर का करार दिया इसके लिए मैं पूरे जिले की ओर से, पूरे क्षेत्र की ओर से और अपनी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं, आपको बधाई देना चाहता हूं, इस काम में आपने जरा भी देर नहीं की बहुत-बहुत धन्यवाद.
*इसमें पूरे तन-मन और धन से सहयोग रहेगा विधायक हटा –*
हटा विधायक उमादेवी खटीक ने कहा जैसे उज्जैन में महाकाल लोक बना हुआ है.ऐसे ही हमारे दमोह जिले में बांदकपुर जागेश्वर नाथ लोक बनाया जा रहा है, इसमें पूरे तन-मन और धन से सहयोग रहेगा.चीफ इंजीनियर प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया पूरे कंप्लीट सुझाव जो उस समय प्राप्त हुए उन सभी के सुझाव को लेते हुए एक प्लान बनाया गया है, यह प्लान अभी आपके सामने प्रस्तुत किया गया  है, हमारी जो आर्किटेक्ट है वे सूडान से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जुड़ रहीं हैं, उनके प्रतिनिधि यहां उपस्थित है, इस पूरे प्रोजेक्ट को गाइड करेंगे। प्रबंधक मंदिर समिति कृपाल पाठक ने कहा मंत्री धर्मेंद्र लोधी और मंत्री लखन पटेल, विधायक जयंत मलैया, विधायक उमादेवी खटीक सभी के समक्ष योजना का पावर पाइंट प्रदर्शन किया गया है, भविष्य में कहां पर क्या निर्माण होना है यह विशेष ध्यान दिया गया है, जो बाहर से आने वाले दर्शनार्थी हैं, वे सुविधा पूर्वक व्यवस्थित तरीके से आनंद में होकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर सकें और उनके लिए जो मूलभूत समस्त सुविधाएं हैं, उनका भी विशेष ध्यान रखा गया है. उन्होंने कहा जो योजना बनाई है शासन के अनुसार जो भी उपलब्ध करना होगा या करना होगा, किस प्रकार से प्राप्त की जा सकती है उसका भी प्रयास किया जाएगा. इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन कृष्णा पटैल ने और आभार प्रदर्शन अनुराग श्रीवास्तव ने किया।
*इनकी रही विशेष उपस्थिती*
इस अवसर पर पंडित केदारनाथ दुबे, पंडित कुंजीलाल डिम्हा, पंडित सेतू पंडा, प्रवक्ता पंडित रवि शास्त्री, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू कमल ठाकुर, एसडीओपी रघु केसरी, नायब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी, जप सीईओ पूनम दुबे, उपयंत्री अमित वर्मा, जिला जनसंपर्क अधिकारी बाय ए कुरैशी, पंडित मोनू पाठक, रूपेश सेन, बांदकपुर के वरिष्ठ नेता छोटेलाल गौतम, मंदिर ट्रस्ट अनुराग श्रीवास्तव, अखिलेश चंदोकल, गोविंद प्रसाद तिवारी, पर्यटन विभाग से दिलीप श्रीवास्तव चीफ इंजीनियर, ईई केके चौरसिया,एई मनीष डेहरिया, सब इंजीनियर पवन धाकड़, स्टेनो राहुल अहिरवार, अनुज मुखर्जी, सांसद प्रतिनिधि वीरू नेमा, सरपंच समन्ना प्रतिनिधि सोनू निखिल ठाकुर, बांदकपुर सरपंच, जनपद सदस्य प्रतिनिधि ब्रजेशसिंह, बम्होरी सरपंच प्रतिनिधि देवीसिंह ठाकुर, वनवार राहुल जैन, राजकुमार जैन, रमन खत्री, मनीष तिवारी, मोंटी रैकवार, संतु रोहित, निखिल ठाकुर, रघुवीर रजक, अभय कुमार दुबे, विवेक अग्रवाल, अखिलेश तिवारी, पूरनलाल विश्वकर्मा, हाकम सिंह, योगेश बाजपेई, जिला पंचायत सदस्य चटन पटेल, अमर सिंह राजपूत, शिव भक्त पंडित राम गौतम, महेंद्र तिवारी, तुलसीराम तिवारी, शंकर गौतम, राधे यादव,अंशु दुबे, ओमप्रकाश गर्ग हटा, बीडीसी पप्पू ठाकुर, व्यापारी संघ से श्रीराम शुक्ला, सितेंद्र गुप्ता, अमित लखेरा, चंद्रपाल परिहार, संतोष अठिया, नरेंद्र पाठक, शिवम पाठक, और भी मंदिर से जुड़े भक्त, बांदकपुर के वरिष्ठ और युवाजन, मंदिर के कर्मचारी, विशेष रूप से मौजूद रहे।
*संस्कृति राज्यमंत्री लोधी ने किया भगवान जागेश्वरनाथ का अभिषेक*
प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने शुक्रवार को बांदकपुर पहुंचकर भगवान जागेश्वरनाथ जी के दर्शन कर अभिषेक किया और देश-प्रदेश और क्षेत्र की खुशहाली के लिये प्रार्थना की. उन्होंने माता पार्वती सहित परिसर में बने अन्य मंदिरों में भगवान के दर्शन किये. इस अवसर पर रूपेश सेन, निज सहायक मानमेंद्र सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button