मध्य प्रदेश

बारडोली वेलफेयर सोसाइटी ने ददरी टोला आंगनबाड़ी केंद्र को गोद लिया

रिपोर्टर ; सतीश चौरसिया
उमरियापान। बुधवार को बारडोली वेलफेयर सोसाइटी परिवार कटनी द्वारा विकासखंड बड़वारा के विलायत कला ददरी टोला आंगनबाड़ी केंद्र को गोद लिया व समस्त बच्चों को दूध बिस्कुट पोषण आहार के वितरण किया गया। बारडोली वेलफेयर सोसायटी परिवार द्वारा प्रतिदिन बच्चों में को पोषण आहार वितरण किया जाएगा एवं शिक्षा संबंधी सामग्री जैसे स्कूल बैग, पहाड़ा, कॉपी, पेंसिल, रबर, कंपास एवं ड्रेस वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय सोनी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास प्रतिभा पांडे के अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री पुष्पेंद्र गोस्वामी, भूपेश कांत मिश्रा, गणेशपुरी गोस्वामी एवं आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता एवं सहायका व शासकीय माध्यमिक शाला विलायत कला के प्रिंसिपल एवं समस्त स्टाफ एवं बच्चों के माता-पिता की उपस्थिति रहीं।

Related Articles

Back to top button