मध्य प्रदेश
विद्यार्थी परिषद महापुरुषों को अपना आदर्श मानने वाला संगठन है : जसवंत सिंह यादव
बम्होरी । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 77 में स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में इकाई बम्होरी ने प्रतिभा सम्मान समारोह किया जिसमे 10 वी 12 वी के मेधावी विद्यार्थियों का प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मध्य भारत प्रांत के प्रांत सहमंत्री जसवंत सिंह यादव उपस्थित रहे । जसवंत सिंह ने बताया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोई राजनैतिक संगठन नहीं है विद्यार्थी परिषद महापुरुषों को अपना आदर्श मानने वाला संगठन है। इस सम्मान समारोह में जिला संयोजक शुभम सेन, नगर अध्यक्ष राहुल शर्मा, नगर मंत्री सत्यम लोधी, नगर सह मंत्री पलक रघुवंशी, पलक गौर, सुमित धाकड़, आयुष्मान शर्मा, सुमित लोधी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।



