वन कर्मचारियों पर प्राणघातक हमला करने वालों आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई
कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
नामजद 11 में से 10 आरोपी पहुँचे जेल
सिलवानी। सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के बैनर तले वन कर्मचारियों पर प्राणघातक हमला करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम तहसीलदार रामजीलाल वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि एक दिन पहले सिलवानी के ग्राम रम्पुरा खुर्द एवं आगेे के जंगल से अवैध रूप से काटी गई सागौन लकड़ी की जब्ती बनाने के लिए पहुंचे वन अमले पर गांव व सिलवानी के वन माफियाओं द्वारा रेंजर व लगभग 15 वन कर्मचारियों पर प्राणघातक हमला करने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। जिससे आने वाले समय में उक्त अपराधी जिनके हौसले बुलंद हो चुके हैं उन पर नकेल कसी जा कसे। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ वन कर्मचारियों पर हुए प्राणघातक हमले की भर्त्सना करता है साथ ही वन माफियाओं पर कड़ी से कड़ी सजा एवं उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की। मांग पूर्ण न होने पर मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान स्वतंत्र राय, नवल किशोर साहू, दीनानाथ श्रीवास्तव, हेमंत सराठे, ऋषि गुप्ता आदि मौजूद रहे।
नामजद 11 में से 10 आरोपी पहुँचे जेल
इस संबंध अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृतलाल मीना ने बताया कि थाना सिलवानी अंतर्गत विगत दिनों वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के साथ वारदात करने वाले नामजद 11 आरोपियों में से पुलिस ने 10 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। जिन्हें सोमवार को माननीय न्यायालय में आरोपियों को पेश किया गया जो जेल वारंट बनने से गिरफ्तार 10 आरोपियों को जेल दाखिल किया गया, शेष एक आरोपी नामजद एवं अन्य अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार किये गए आरोपी फहीम खां/ बाबू खां उम्र 23 साल, बसीम खां/ बाबू खां उम्र 32 साल, साजिद / जाहिद हुसैन उर्फ चुन्ने खां उम्र 42 साल, नईम / रहीम उम्र 24 साल, राशिद / हफीज मंसूरी उम्र 28 साल, मुजाहिद / जाहिद हुसैन उम्र 45 साल, शेरू खां उर्फ सिराजउददीन /नूर उददीन उम्र 22 साल, साहिद /शौरत हुसैन उम्र 30 साल, साजिद उर्फ सालिम / शब्बू उम्र 19 साल, सहाबुद्दीन उर्फ शब्बू /नूर उददीन उम्र 40 साल ।



