हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली बाइक रैली

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । हर घर तिरंगा अभियान के तहत जन जगरूकता करने व नागरिकों को गर्व के साथ अपने घरों, प्रतिष्ठानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के उद्देश्य से क्षेत्रीय विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा प्रागंण से बाइक पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा ढीमरखेड़ा से प्रारंभ होकर सिमरिया, बड़ी पौड़ी, पौड़ी खुर्द, बनहरी, बनहरा, महनेर, बम्हनी से होते हुए उमरियापान पहुंची। जहाँ स्कूली छात्र छात्राओं के साथ डीजे की धुन पर सभी लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय,देश भक्ति के नारे एवं देश के अमर शहीदों के जयकारें लगाते हुए नगर के प्रमुख मार्ग से तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा का समापन ग्राम पंचायत उमरियापान हुआ। तिरंगा यात्रा में विधायक धीरेन्द्र बहादुरसिंह, विजय दुबे, गोविन्द प्रताप सिंह, राजेश चौरसिया, जितेन्द्र अरोरा, महेन्द्र सिंह ठाकुर, आशीष चौरसिया, जयपाल सिंह, शैंकी चौरसिया, संदीप सोनी, राकेश त्रिपाठी, वीरन गर्ग, आदर्श ज्योतिषी, वैभव चौरसिया, सीईओ यजुर्वेद कोरी, अजीत सिंह परिहार, केपी परौहा, सतीश गौतम, अजय त्रिपाठी, बीएच मंसूरी, रमेश पटेल, अतुल चौरसिया, मुकेश त्रिपाठी, प्रकाश सेन, सुरेश काछी, अजय कोरी, संदीप अग्रहरि, शैलेन्द्र परौहा, मुरारी पटेल, मनोज पटेल, आदित्य दुबे सहित पुलिस स्टाफ तिरंगा यात्रा में शामिल रहे।



