सरस्वती शिशु मंदिर बम्होरी कस्बा में राखी निर्माण प्रतियोगिता आयोजित
सिलवानी। विद्या भारती मध्य भारत प्रांत द्वारा मार्गदर्शित भोजपुर ग्राम भारती शिक्षा समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर बम्होरी कस्बा में राखी निर्माण प्रतियोगिता आयोजित हुई ।
भैया बहिनों ने स्वदेशी सामग्री के द्वारा रंग बिरंगी विविध प्रकार की राखियां बनाई गई। विद्यालयों द्वारा छात्रों के समग्र विकास हेतु इस तरह की अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है। इस प्रतियोगिता में प्रीति गौर कक्षा 8, वैष्णवी छीपा कक्षा 7, अनामिका साहू कक्षा 6, आरवी लोधी कक्षा 4, सुहानी साहू कक्षा 3 , सुरभि साहू कक्षा 2 ने प्रतियोगिता में कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमनारायण लोधी, वरिष्ठ आचार्य गोपालदास प्रजापति एवम समस्त आचार्य परिवार द्वारा भैया बहिनों का उत्साह वर्धन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य समस्त आचार्य परिवार व भैया बहिन उपस्थित रहे। व भैया बहिनों को पुरस्कृत किया ।



