बाइक सवार दुबे दम्पत्ति की ओवरबि्ज के पास डम्पर से कुचलकर दर्दनाक मौत

सडक पर बिखरे क्षतविक्षत शव, क्षेत्र मे शोक से सन्नाटा पसरा
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । करबाचौथ की पूजाकर शनिवार की पूर्वान्ह करीब 11 बजे अपनी मोटर साइकिल से सागर से गृहनगर व कर्तव्य स्थली नाहरमऊ जा रहे दुबे दम्पत्ति शिक्षक अशोक दुबे व राधा दुबे को एक डम्पर ने राष्ट्रीय राजमार्ग 44 फोरलाइन सुरखी ओवरबृज के पास तेज गति से आकर बुरी तरह रोंद दिया । इस हृदय विदारक दर्दनाक सडक हादसे मे शव क्षतविक्षत स्थिति मे सडक पर बिखर गये घटना स्थल का मंजर दिल दहलाने वाला बेहद खोंफनाक व रोंगते खडे करने वाला था । दम्पत्ति की दर्दनाक असमय मौत पर देवरी विधान सभा क्षेत्र के विधायक बृजबिहारी पटैरिया ने शोक व्यक्त करते हुए अपनी श्रृध्दांजलि अर्पित की है। स्वर्गीय दुबे दम्पत्ति के अंतिम संस्कार के समय जन सैलाब उमड पडा सभी ने नम आंखो से उन्हे अंतिम बिदाई दी हुतात्माओ के प्रति शिक्षा जगत के लोगो जन प्रतिनिधियो पत्रप्रतिनिधियो ने अपनी भाव भीनी श्रद्धांजलि दुबे दम्पत्ति के प्रति समर्पित की है।



