क्राइम

भाजपा नेता का सांची की जैन श्री होटल में मिला शव

रायसेन। ग्राम पंचायत उमरिया सरपंच प्रतिनिधि भावेश पुरोहित का सांची जैन श्री होटल के कमरे में लाश मिलने से हड़कंप मच गया।
बताया जाता है कि भावेश पुरोहित सांची के होटल जैन श्री पैलेस में रुके थे। जो सुबह मृत अवस्था में मिले हैं।
पुलिस ने जानकारी मिलते ही मामला जांच में लिया है एवं भावेश पुरोहित की डेड बॉडी को सांची अस्पताल के मरचुरी रूम में रखा गया है। पुलिस के अनुसार भावेश अपनी एक महिला रिश्तेदार के साथ साँची में होटल जैन श्री पैलेस में रुके थे।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी के बेहद करीबी थे भावेश पुरोहित।
हमेशा विवादों में रहती है होटल जैन श्री।

Related Articles

Back to top button