मध्य प्रदेशराजनीति

भाजपा संगठनात्मक बैठक: समर्पण निधि अभियान और पं. दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि कार्यक्रमों की तैयारियों पर मंथन

मैं कंपनी का कोई सीईओ नहीं, हम सब कार्यकर्ता हैं : राकेश शर्मा
लगातार तीन बैठकों में अनुउपस्थित होने पर अपने आप को मुक्त समझे : सुधीर अग्रवाल

रायसेन। भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन प्रभारी सुधीर अग्रवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह, सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा, जिला पंचायत अध्यक्ष बबलू मीणा, समर्पण निधि प्रभारी राजेंद्र अग्रवाल, सह प्रभारी केशव पटेल सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलन और वंदेमातरम् गान से हुई।
*संगठन की मजबूती पर विशेष जोर*
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि पार्टी की रीढ़ कार्यकर्ता होते हैं, और उनकी सक्रिय भागीदारी ही संगठन को मजबूत बनाती है। उन्होंने कहा कि जो मंडल अध्यक्ष या पदाधिकारी लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहेंगे, उन्हें पदमुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा भाजपा कोई कंपनी नहीं है और मैं कोई सीईओ नहीं, हम सब कार्यकर्ता हैं, जो पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए एकजुट होकर काम कर रहे हैं।
*समर्पण निधि अभियान को सफल बनाने की अपील*
बैठक में समर्पण निधि अभियान को लेकर विशेष चर्चा हुई। पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह ने रायसेन जिले की संगठनात्मक मजबूती की सराहना करते हुए कहा कि इस बार भी रायसेन प्रदेश में समर्पण निधि अभियान में अव्वल रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने की अपील की।
*नए कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा, निष्क्रिय पदाधिकारियों की होगी समीक्षा*
संगठन प्रभारी सुधीर अग्रवाल ने निर्देश दिया कि सभी मंडल अध्यक्ष जल्द से जल्द 61 सदस्यीय कार्यसमिति का गठन करें और संगठन में 40% नए कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाए। उन्होंने कहा जो लोग संगठन के प्रति समर्पित नहीं हैं, उन्हें जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। भाजपा में केवल कर्मठ और अनुशासित कार्यकर्ताओं को ही स्थान मिलेगा। जो पदाधिकारी तीन बैठकों में शामिल नहीं होता वह पद मुक्ति माना जाए।
*विधायकों का संकल्प – पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे*
भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में देश और प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा—
दिल्ली की जीत हमारे लिए प्रेरणा है, और नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में हम रायसेन संगठन को और मजबूत करेंगे।
     सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के संघर्ष और समर्पण के कारण आज पार्टी सबसे मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि समर्पण निधि अभियान और संगठनात्मक कार्यों में रायसेन जिला हमेशा की तरह प्रदेश में अग्रणी रहेगा।
*पं. दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि पर भव्य कार्यक्रम*
बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी को भव्य और सार्थक तरीके से मनाने की रूपरेखा तैयार की गई।
*बैठक में ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित*
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष बबलू मीणा, समर्पण निधि सह प्रभारी केशव पटेल, जोधा सिंह अटवाल, एस. मुनियन, कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर, नगर मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी और मोर्चा अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन राकेश तोमर व आभार प्रदर्शन केशव पटेल ने किया।

Related Articles

Back to top button